10:37 AM, 09-Feb-2026

सपा ने उठाया एसआईआर व फार्म-7 का मुद्दा


सपा ने उठाया एसआईआर व फार्म-7 का मुद्दा
– फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक जाहिद बेग एसआईआर व फार्म-7 के मुद्दे को लेकर विधानसभा पहुंचे। वह नारे लिखी तख्ती लेकर विधानसभा में नारेबाजी करते दिखे। 

10:31 AM, 09-Feb-2026

विधानसभा में हंगामे पर सपा को कांग्रेस का समर्थन


सपा विधायकों के साथ आराधना मिश्रा मोना
– फोटो : अमर उजाला

नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने सपा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

10:25 AM, 09-Feb-2026

विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन


विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

10:17 AM, 09-Feb-2026

साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा


साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा
– फोटो : अमर उजाला

सपा से एमएलसी आशुतोष सिन्हा बजट सत्र में शामिल होने साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वह वाराणसी मे मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर आए हैं। इसे वह प्रमुखता से उठाएंगे। 

10:13 AM, 09-Feb-2026

अभिभाषण के बाद निपटाए जाएंगे विधायी कार्य

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्य सरकार द्वारा विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व एवं वर्तमान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।

09:15 AM, 09-Feb-2026

UP Budget 2026 Live: UP Budget 2026 Live: विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन, कर रहे नारेबाजी

विधानमंडल का बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान विपक्ष मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर), कोडीन कफ सिरप की तस्करी, विदेश नीति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने का अंदेशा लगाया जा रहा है। खासकर समाजवादी पार्टी के सदस्य अभिभाषण के दौरान इन मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं। बजट सत्र को लेकर विधानभवन की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किए गए हैं।

इससे पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें सभी दलों ने सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सोमवार को वर्ष 2026 के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से होगी। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी शामिल होगी। अभिभाषण के दौरान दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा के मुख्य मंडप में मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *