
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में अगले आठ से 10 दिन में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। नए मंत्रिमंडल में तीन से चार नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं, खराब प्रदर्शन और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। मंत्रिमंडल फेरबदल में कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे और 75 पार हो चुके नेताओं को आराम दिया जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यस्तर से फीडबैक लेने के बाद अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। मंत्रिमंडल में पश्चिमी यूपी की हिस्सेदारी बढ़ेगी।