UP: CM Yogi accepted membership of BJP, State President went home and made him an active member of the party

सीएम योगी ने ली भाजपा की सदस्यता।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश और देश में सदस्य बनाने का काम कर रही है। इस कड़ी में शरिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी के सदस्य बने। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सीएम के घर जाकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया। पार्टी का गमछा ओढ़ाने के साथ एक पेपर पर उन्हें सदस्य बनाने की औपचारिकता पूरी की गई। सीएम के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

Trending Videos

मालूम हो कि कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी भाजपा के सदस्य बने थे। प्रदेश के सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्र मं सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। 

पीएम ने ग्रहण की थी सदस्यता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और इस अभियान के संयोजक महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में सक्रिय सदस्यता ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अनूठी पहल! मुझे बहुत गर्व है कि आज पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं बीजेपी 4 इंडिया का पहला सक्रिय सदस्य बना और इस अभियान की शुरुआत की। सक्रिय सदस्यता अभियान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *