उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से बादलों की सक्रियता बढ़ी है। बंगाल की खाड़ी में बने एक नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 22 से 25 अगस्त के बीच कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं।

शुक्रवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और तराई के 38 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने नये वेदर सिस्टम के असर से यूपी के ज्यादातर इलाकों में 22 अगस्त से अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें – हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष: 50 से कम बच्चों वाले स्कूलों का नहीं होगा विलय, एक किमी से दूर नहीं होंगें स्कूल



ये भी पढ़ें – ‘वोट चोरी करके जीते पीएम मोदी…’ अजय राय बोले- कौशल राज शर्मा ने कराई वोट चोरी; इनाम में मिली दिल्ली

यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *