UP: India alliance will be established afresh, leaders of many parties can gather in Lucknow, decision will al

इंडिया गठबंधन किया जाएगा मजबूत।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


देश में मुख्य विपक्षी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की तैयारियां नए सिरे से शुरू की जाएंगी। इसके तहत क्षेत्रीय दलों की भूमिका बढ़ाई जाएगी। गठबंधन की शीघ्र ही दिल्ली में बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

Trending Videos

दरअसल, इंडिया गठबंधन को लेकर समय-समय पर उसके घटक संगठनों के भीतर से ही खिलाफ के स्वर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ही गठबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। गठबंधन के सूत्र बताते हैं कि इन सबके उलट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। सपा ने फॉर्मूला दिया है कि इंडिया गठबंधन में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को बढ़ाया जाए। तृणमूल कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को दिया जाए। सूत्र बताते हैं कि ममता बनर्जी को संयोजक बनाए जाने पर सपा को भी कोई आपत्ति नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *