{“_id”:”685ac86895324b326209dbfd”,”slug”:”up-mega-block-of-northern-railway-many-trains-cancelled-these-trains-will-run-on-changed-routes-read-the-l-2025-06-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: उत्तर रेलवे का मेगा ब्लॉक, कई गाड़ियों की गईं रद्द; बदले हुए रास्ते से चलेंगी ये ट्रेनें, पढ़िए लिस्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Megablock of railways: उत्तर रेलवे के कानपुर पुल वाया किनारा व मगरवारा स्टेशनों के बीच सोनिक स्टेशन यार्ड में पुल पर गर्डर रखे जाने से ब्लॉक लिया गया है।
मेगाब्लॉक की वजह से कई गाड़ियां डायवर्ट। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर रेलवे के कानपुर पुल वाया किनारा व मगरवारा स्टेशनों के बीच सोनिक स्टेशन यार्ड में पुल पर गर्डर रखे जाने से ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से 25 जून को चलने वाली 12179 लखनऊ जंक्शन -आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर कानपुर सेंट्रल से चलाई जाएगी। वापसी में 25 जून को 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी कानपुर सेंट्रल में तक ही आएगी। बुधवार को चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. शताब्दी एक्सप्रेस बदले हुए रूट गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ जं. के रास्ते चलेगी। इसकी वजह से यह ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल नहीं जाएगी।