राजधानी में निजी अस्पतालों को नर्स को न्यूनतम 20 हजार वेतन देना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशक ने आदेश जारी किया है। यह नियम 100 बेड तक के सभी अस्पतालों में लागू होगा। आगे पढ़ें पूरा मामला…


Private hospitals will have to pay nurses minimum salary of 20 thousand in Lucknow DG of Health has ordered

Nurse (Demo)
– फोटो : freepik



विस्तार

राजधानी लखनऊ के सभी निजी अस्पतालों को अब अपने यहां नर्स को प्रति माह न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन देना होगा। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कम वेतन देने वाले अस्पतालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Trending Videos

सीएमओ डॉ. एनवी सिंह का कहना है कि जिले के सभी निजी अस्पतालों को इस संबंध में ईमेल भेज दिया गया है। आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। राजधानी में एक हजार से अधिक छोटे-बड़े निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इसमें 10 से 50 बेड के करीब 84, जबकि 51 से 100 बेड तक के करीब 30 अस्पताल हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *