उत्तर प्रदेश विधानसभा ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक चुना है। शाहजहांपुर से लगातार नौ बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में शामिल हैं। उनके लंबे संसदीय अनुभव, बेहतर आचरण और सदन में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए चयन समिति ने यह फैसला लिया। उनके सम्मान में विधानसभा के अंदर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार किसी विधायक को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है।

विधानभवन में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। समिति ने सभी 403 विधायकों में से उत्कृष्ट विधायक का चयन किया। 

चयन के दौरान संसदीय प्रक्रिया की जानकारी, सदन में व्यवहार, समितियों में भूमिका और जनहित में योगदान को आधार बनाया गया। सुरेश खन्ना ने विपक्ष के नेता, समितियों के सभापति और संसदीय कार्य मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2023 में इस सम्मान का प्रावधान शुरू किया था, ताकि नए विधायकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *