Video of coercion with seven year old innocent has surfaced in Etah

कोतवाली जलेसर, एटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अपनी सात साल की बेटी से दुष्कर्म का वीडियो दिखाई दिया। पूछताछ करने पर पता लगा कि एक साल पहले बच्ची के साथ यह हरकत की गई थी। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

घटना जलेसर थाना क्षेत्र का है। जलेसर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शेखर उर्फ सेठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सात साल की बेटी को निर्वस्त्र कर गलत काम किया गया। इसका वीडियो 20 अगस्त की रात को सामने आया, तब बेटी के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हो सकी। इसके बाद से ही पत्नी व अन्य बहुत डरे हुए हैं। बताया कि इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती…फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

दरअसल, यह वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। बच्ची का पिता और आरोपी शेखर मजदूरी करते हैं। शेखर बच्ची को एक विद्यालय के पास सुनसान स्थान पर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि एक व्यक्ति इसका वीडियो बनाता रहा। अभी यह जानकारी नहीं हो सकी है कि वीडियो किसने बनाया। हाल-फिलहाल में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जो वायरल होने के बाद मोहल्ले के लोगों की नजर में आया। इसके बाद पिता को भी दिखाई दिया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त; देखकर चीख पड़े परिजन

थाना प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि सात साल की बच्ची के साथ गलत काम करने की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता बच्ची के साथ ही वीडियो लेकर भी आया था। मामला पुराना बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें