उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शेष 10 मंडलों में भी पिछले दिनों क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों का कार्यालय खोलने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इन दस मंडलों में शनिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। शासन ने कुल 19 प्रवक्ताओं को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य पद पर तैनाती दी है।
इसके तहत डॉ. सुधा को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अयोध्या, डॉ. विश्वनाथ द्विवेदी को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आजमगढ़, डॉ. दीपाली गुप्ता को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी चित्रकूट, डॉ. रामोद कुमार मौर्या को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर, डॉ. इंद्रदेव को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी सहारनपुर, डॉ. जय प्रकाश सिंह को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बस्ती, डॉ. संजीव वार्ष्णेय को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ बनाया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी को डॉ. पवन कुमार मौर्य को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी देवीपाटन, डॉ. राजेश कुमार गोस्वामी को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली और डॉ. प्रविंद्र कुमार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ, डॉ. रीना वालिया को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है।
वहीं राजकीय महाविद्यालय लतीफनगर सरोजनीनगर लखनऊ और राजकीय महाविद्यालय हरीपुर निहस्था रायबरेली समेत सात राजकीय महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य भी बदले गए हैं।
