उत्तर प्रदेश में धरम-करम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। पिछले एक साल में धार्मिक क्रियाकलापों के जुड़े संगठनों की संख्या करीब तीन गुना हो गई है। वर्ष 2024 में सोसाइटीज एक्ट के तहत 2250 धार्मिक संगठन पंजीकृत थे। इस वर्ष इनकी संख्या 6363 हो गई। इसके अलावा समाजसेवियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। समाजसेवा करने वाली सोसाइटी व ट्रस्ट की संख्या पिछले वर्ष के 67 हजार से बढ़कर करीब 70 हजार हो गई हैं।

पिछले एक वर्ष में धार्मिक कामकाज से जुड़े संगठनों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ने के बाद दूसरे नंबर पर सामाजिक सेवा के संगठन हैं। तीसरे पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन हैं। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े ट्रस्ट व सोसाइटी भी लगभग ढाई गुना हो गए हैं। खेलों में भी सक्रियता बढ़ी है। कला एवं साहित्य संगठनों की संख्या में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी में उतारी आरती, गोसेवा कर गायों खिलाया गुड़-चना, तस्वीरें



ये भी पढ़ें –  दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के दिनेश की मौत, परिजन बोले- कार्ड की दुकान में काम करते थे

विभाग के मुताबिक अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की संख्या में वृद्धि का सीधा संकेत है कि अपार्टमेंट की संख्या बढ़ रही है और उनका कामकाज व्यवस्थित है। शिक्षण संस्थानों और धार्मिक संगठनों की संख्या में तेजी का अर्थ है कि प्रदेश में इन क्षेत्रों में संगठित रूप से सक्रिय होने वालों की संख्या बढ़ी है।

इसके तहत पंजीकरण: सभी संस्थान रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स उत्तर प्रदेश में सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860, भारतीय भागीदारी अधिनियम 1932 और चिट फंड अधिनियम 1982 के तहत पंजीकरण किए जाते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण से भी बढ़ी संख्या : पंजीकरण का अधिकांश कामकाज आनलाइन होने से छोटे जिलों में पंजीकरण कराने वाले संगठनों की संख्या में तेजी आई है। सभी क्षेत्रीय आफिसों को ई-आफिस में तब्दील किया जा चुका है। विभाग के कामकाज के फीडबैक की सुविधा और स्टार रेटिंग के आधार पर प्रदर्शन की समीक्षा को भी इसका कारण माना जा रहा है।

10 श्रेणियों में पंजीकृत संस्थाएं



























































संस्थाएंवर्ष 2024वर्ष 2025
सामाजिक सेवा6702969469
धार्मिक संगठन22506363
शिक्षा6941848
अपार्टमेंट ओनर्स एसो.5941148
खेल 255575
पर्यावरण354453
कला-साहित्य845266
क्लब182213
मंगल दल115119
स्वास्थ्य91113



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *