UP: Rise in mercury due to sunshine on Friday, dense fog in 32 districts today; Weather will change again from

यूपी 21 जनवरी से बदलेगा मौसम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और गलन भरी हवाओं के बाद शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। दिन के पारे में उछाल आएगा। हालांकि उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। कुल मिलाकर अगले तीन-चार दिन सर्द-गर्म मौसम रहने वाला है। शुक्रवार को सुबह घने कोहरे की वजह से प्रयागराज, आगरा आदि शहरों में दृश्यता प्रभावित रही।

Trending Videos

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल अगले तीन-चार दिन मौसम सुहाना रहने वाला है। दिन में धूप खिलेगी, रातें सर्द होंगी। सुबह-शाम मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। 21 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेगा। तब न्यूनतम तापमान के और नीचे जाने की संभावना है। 

यहां घना कोहरा छाने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *