आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के एक स्कूल से लौट रही छात्रा को गांव के बाहर से दो युवक बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। एक आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने रविवार को एक बाल अपचारी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

छात्रा की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन साथ ही रहती है। छोटी बहन ने फरवरी 2026 में कक्षा 10 की परीक्षा दी है। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में थाना जलेसर जिला एटा के रहने वाला युवक अपने साथी के साथ आया और बहन को बहाने से बाइक पर बैठकर ले गए। आरोप है कि नलकूप की कोठरी में एक ने बहन के साथ जबरदस्ती की। दूसरे ने इसका वीडियो बना लिया।

छात्रा ने डर के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इधर, 29 जुलाई को वीडियो वायरल कर दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर ने बताया कि घटना के एक बाल अपचारी आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *