
मां ने बेच दी बेटी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”6a126cbf1f1fcf590b0ce7c3″,”slug”:”mother-sold-her-12-year-old-daughter-for-10-sarees-and-16-000-rupees-in-varanasi-2026-05-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 10 साड़ी और 16 हजार रुपये, मां ने बेच दी 12 साल की बेटी, खरीदार और ऑटो चालक करते रहे दरिंदगी की हदें पार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मां ने बेच दी बेटी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार की महिला ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए अपनी 12 साल की बेटी को बेच दिया। पहले नाबालिग को खरीदने और मंदिर में शादी का दिखावा करने वाले 40 वर्षीय आरोपी लहरू यादव ने उससे चार महीने तक दुष्कर्म किया फिर ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। सारनाथ थाने की पुलिस ने करीब चार महीने पुराने मामले का खुलासा शनिवार को किया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर 21 मई को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को फरीदपुर अंडरपास और सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से पीड़िता की मां, चंदौली के लहरू यादव उर्फ राकेश और झारखंड के रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।