समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने नगर निगम की ओर से निजी बिजली कंपनी टोरंट पावर के लगभग 431 करोड़ रुपये माफ किए जाने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।
सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस फैसले को जनविरोधी बताया है। अब्बास ने आरोप लगाया कि एक तरफ नगर निगम खुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कर्मचारियों के वेतन तक देने में कठिनाई हो रही है। वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनी को करोड़ों की राहत दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम जनता का एक रुपया भी माफ नहीं होता, जबकि भाजपा सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। सपा ने मांग की है कि टोरेंट पावर के पैसे माफ करने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। साथ ही निगम की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी हो और स्मार्ट सिटी के खर्चों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
