
मेडिकल स्टोर बंदी का जबरन पोस्ट लगाने के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे
{“_id”:”6a04ef2e729d3a9603012c23″,”slug”:”uproar-over-medical-store-closure-poster-agra-news-c-25-1-agr1036-1058944-2026-05-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मेडिकल स्टोर बंदी का पोस्टर लगाने पर हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मेडिकल स्टोर बंदी का जबरन पोस्ट लगाने के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आगरा फार्मा एसोसिएशन ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को मेडिकल स्टोर की हड़ताल का एलान किया है। बुधवार को फव्वारा स्थित मेडिकल स्टोर पर बंदी का पोस्टर लगाने पर मेडिकल संचालक ने विरोध जताया। इस पर दवा व्यापारियों के दूसरे संगठन आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। दोनों में कहासुनी होने पर पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला।
पुलिस ने आगरा फार्मा एसोसिएशन को किसी भी मेडिकल स्टोर को जबरन बंद कराने और उनके प्रतिष्ठान पर बंदी का पोस्टर न लगाने की हिदायत दी। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि दवाएं आवश्यक अधिनियम के तहत आती हैं। दुकानों को जबरन बंद करवाने के लिए दबाव डालना ठीक नहीं है। उधर, आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि किसी भी मेडिकल स्टोर को जबरन बंद नहीं कराया जा रहा है। दूसरा संगठन हमारे पोस्टर और बैनर फाड़ रहा है।