अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Wed, 07 Aug 2024 09:43 AM IST

यूपी के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. देवेश चतुर्वेदी को केंद्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल को भी केंद्र में तैनाती के लिए राज्य सरकार ने अपनी एनओसी दे दी है।


UP's senior IAS officer Dr Devesh Chaturvedi becomes the secretary of Krishi evm Kisan kalyan Vibhag.

– फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनाती दे दी गई है। वे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में यूपी में कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ कृषि और नियुक्ति व कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Trending Videos

उन्हें कुछ समय पहले ही केंद्र में तैनाती के लिए राज्य सरकार ने अपनी एनओसी दी थी। डॉ देवेश चतुर्वेदी की पहचान एक कर्मठ अफसर के रूप में है।

माना जा रहा है मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल का आदेश भी शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगा। उन्हें भी केंद्र में तैनाती के लिए राज्य सरकार ने अपनी एनओसी दे दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें