UPSSSC Fireman 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत विधान भवन रक्षक के 120 पद और अग्निशमन रक्षक के 50 पदों के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां


































आयोजन तिथि
विज्ञापन की तिथि 10-04-2026
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा शुरू 09-06-2026
आवेदन व शुल्क जमा की अंतिम तिथि 29-06-2026
शुल्क मिलान व आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 06-07-2026
लिखित मुख्य परीक्षा बाद में सूचित किया जाएगा
शारीरिक मापन व दक्षता परीक्षण लिखित परीक्षा परिणाम के बाद सूचित किया जाएगा

आवेदन की सभी शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का PET-2025 में शामिल होना और वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया में लॉगिन केवल PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर आए OTP के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।

इस भर्ती के लिए सामान्य (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, SC, ST और OBC (उत्तर प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिससे उन्हें निर्धारित सीमा से अधिक वर्ष की अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें