लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04217/18) को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। 28 मई से यह ट्रेन रोजाना नए नंबर 14225/14226 के साथ एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि गाड़ी संख्या 14225 वाराणसी से प्रतिदिन सुबह 6:20 बजे चलकर दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14226 लखनऊ से प्रतिदिन शाम 4:20 बजे चलकर रात 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट और बाराबंकी जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव

गाड़ी संख्या 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन पर पहुंचने समय में भी संशोधन करते इसे रात 10:40 बजे किया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस के समय में मालीपुर से रुदौली स्टेशन के बीच बदलाव किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *