Varanasi news:  मकान के सामने से स्कार्पियो चोरी

By: Inextlive | Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 22:46:52 (IST)

चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां गांव में शनिवार की रात मकान के सामने खड़ी सफेद रंग की स्कार्पियो चोरों ने पार कर दी. वाहन मालिक ने रविवार को चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है

Varanasi : चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां गांव में शनिवार की रात मकान के सामने खड़ी सफेद रंग की स्कार्पियो चोरों ने पार कर दी। वाहन मालिक ने रविवार को चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के तकिया निवासी नजरे इमाम उमरहां गांव में किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात उन्होंने अपनी स्कार्पियो मकान के दरवाजे पर खड़ी की थी। देर रात चोर वाहन लेकर फरार हो गए। स्कार्पियो की पंजीयन संख्या यूपी 65 ईएन 4178 है। मकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार, रात करीब तीन बजे वाहन चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link