Varanasi News in Hindi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात तेज बारिश के कारण मुंबई और हैदराबाद से वाराणसी आ रही उड़ानें लखनऊ डायवर्ट की गईं। इसके बाद मुंबई के यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुंबई के यात्रियों का कहना था कि जब तक हमारे लिए विमान नहीं आएगा, हम लोग पुणे और हैदराबाद के यात्रियों को भी नहीं जाने देंगे। देखते ही देखते मुंबई जाने वाले यात्री ने गेट नंबर 5 और 6 को घेर कर हंगामा करने लगे।
