Varanasi Weather Update News Gulabi Cold Feel From Mountain winds

गंगा घाट वाराणसी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से भोर और शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। इस बार पिछले साल की तुलना में ठंड कुछ पहले ही पड़नी शुरू हो गई है। पिछले साल अक्तूबर के दूसरे सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस था, इस साल अक्तूबर में पिछले एक सप्ताह से 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।

Trending Videos

न्यूनतम तापमान भी 20 तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस साल दीपावली के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। तापमान में एक सप्ताह में तेजी से उतार-चढ़ाव भी दिखने लगा है। दिन में धूप हो रही है, लेकिन उसका असर कम हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 रिकॉर्ड किया गया।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पहाड़ों पर तेजी से मौसम बदलने लगा है। उसका असर धीरे-धीरे यहां दिखने लगा है। पहाड़ों की हवाएं भी अब आने लगी हैं। लिहाजा अभी गुलाबी ठंड है, लेकिन दीपावली के बाद से ठंड बढ़ने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *