
{“_id”:”6939b87a214e61c46608bfd2″,”slug”:”video-woman-dies-after-delivery-in-unregistered-hospital-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: अपंजीकृत अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल बंदकर भागा स्टाफ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा के बाह में अपंजीकृत न्यू लाइट हॉस्पिटल में बुधवार की सुबह प्रसव के बाद जैतपुर के क्यारी गांव की सुमन (30) की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल बंदकर स्टाफ भाग गया। शव लेकर थाने पहुंचे परिजन ने सुमन की मौत के लिए अस्पताल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नवजात को बाह सीएचसी पर भर्ती कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के क्यारी गांव की सुमन का पांचवां गर्भ था। परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की शाम करीब 4 बजे बाह के न्यू लाइट हॉस्पिटल में सुमन को भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव की बात कहकर अस्पताल में 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए। आधी रात में हालत बिगड़ने पर सुमन को सरकारी अस्पताल में ले जाने को कहा तो सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया। बुधवार की सुबह 6 बजे सुमन ने बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद सुमन के हाथ-पैरों में अकड़न के बाद घबराहट हुई। स्टाफ ने 3-4 इंजेक्शन लगाए थे। उसके बाद वह अचेत हो गई। स्टॉफ ने उनसे 30 हजार रुपये और जमा कराकर एंबुलेंस में रख कर सुमन को आगरा ले जाने की बात कही और अस्पताल बंद कर भाग गए। इधर, सुमन को मृत देख परिजन का गुस्सा फूट गया। वे शव लेकर थाने पहुंचे। पति मुकेश ने थाने में तहरीर दी। इसमें इंजेक्शन लगाने और प्रसव में लापरवाही को सुमन की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बाह पुलिस ने न्यू लाइट हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि नवजात को सीएचसी पर भर्ती किया गया है। बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे न्यू लाइट हॉस्पिटल को सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के निर्देश पर सील कर दिया गया है। उनके स्तर से जांच कराई जाएगी।