आगरा के बटेश्वर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करता है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने की तथा संचालन शिवकुमार प्रमुख द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शिरकत की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के वंचितों के उत्थान के लिए संकल्पित है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और नारी सशक्तिकरण योजनाओं ने गरीबों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु है, इसलिए हर कार्यकर्ता पात्र लोगों को लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाए। इस सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने की और संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश लोधी ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस दो दिवसीय वर्ग के पहले दिन कुल 6 सत्र आयोजित किए गए। शाम को यमुना तट पर भव्य और दिव्य यमुना आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सोमवार, 18 मई को प्रशिक्षण वर्ग के शेष 5 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, श्याम भदौरिया, पूर्व विधायक महेश गोयल, राजेंद्र सिंह, रामसकल गुर्जर, अशोक लवानिया, सहदेव शर्मा, मानवेंद्र राठौर, हरिओम रावत, संतोष सिकरवार, तपेश जैन, सत्येंद्र बरुआ, अंबुज द्विवेदी, मुकेश चाहर, पंकज कटारा, नरेश शर्मा, अवधेश पंडित, आशीष पाराशर, श्याम शर्मा और मनीष थापक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें