Agra Lucknow Expressway accident: speeding car rams into trolla, one youth killed in agra

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से कानपुर जा रही कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण थाना फतेहाबाद क्षेत्र के किलोमीटर 32 पर आगे चल रहे ट्राॅला में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी पांच लोग कानपुर के रहने वाले हैं और फोटोग्राफी का काम करते हैं। यह लोग दिल्ली में अपना कार्य करके कानपुर लौट रहे थे। जैसे ही कार एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32 पर पहुंची, तभी चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्राॅला में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार घायल हो गए। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंचीं। गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *