आगरा में यातायात व्यवस्था का हाल जानने के लिए बुधवार रात को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार निकले तो पुलिस की हकीकत सामने आ गई। सदर क्षेत्र के बसई और मधु नगर में अतिक्रमण से सड़क पर जाम लग रहा था। लोगों के निकलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। एसीपी सदर भी कहीं नहीं थे। इस पर उन्होंने वायरलेस सेट उठाया। सीधे बोलने लगे कि एसीपी सदर कहां गायब हैं। गायब हैं क्या जिले से? हम यहां खड़े हैं 30 मिनट से, वो कहां हैं, इतना काॅमन सेंस नहीं है…।
