अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Sat, 25 Jul 2026 09:54 PM IST

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून टर्फ के फिर उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के तेजी से मजबूत होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके प्रभाव से 27 से 30 जुलाई के बीच व्यापक बारिश के आसार हैं।


Monsoon to become active again in UP; heavy rain expected from July 27.

यूपी का मौसम।
– फोटो : amar ujala



विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से मानसूनी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 27 को तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून टर्फ के फिर उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के तेजी से मजबूत होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके प्रभाव से 27 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में व्यापक बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें – उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, पीएनबी के साथ होगा एमओयू



ये भी पढ़ें – शिक्षामंत्री का इस्तीफा युवाओं की जीत, बोले- नहीं चली सरकार की मनमर्जी, टॉफियां बांटी, मिठाई खिलाई

हालांकि, इस बीच 26 जुलाई के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 27 जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इससे उमस से राहत मिलने के साथ किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें