Weather of UP: Mercury crosses 40 in these cities, there will be relief from tomorrow

यूपी में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। बीते कई दिनों से धूप से परेशान रहने वाले लोगों को मंगलवार से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को हल्की से भारी बारिश हो सकती है। कई जगह आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। 

 मौसम विभाग मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारों के आसार जता रहा है। 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना भी है। कुछ जगह पर बारिश भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक,फिलहाल अगले हफ्ते की शुरुआत भी इसी तरह होने के आसार हैं।

इसके पहले सोमवार को अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। प्रयागराज में पारा 40.7 और आगरा में 40.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं दो दिनों से कई क्षेत्रों में सामान्य से नीचे चल रहा तापमान सामान्य से अधिक हो गया।  कानपुर में 39.8, सुल्तानपुर में 39.6, फुरसतगंज में 39, झांसी में 39.3, हमीरपुर में 39.2 डिग्री रहा। 

राजधानी में रात का पारा दो डिग्री गिरा, दिन का स्थिर

 राजधानी में दिन में तीखी धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। तापमान 38 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में इसमें एक डिग्री से कम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार पारे में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन आंशिक बादलों के छाए रहने से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट सोमवार को दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री था, सोमवार को 19 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *