खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई के महीने में पहली बार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर गया। दोपहर में लू के थपेड़े तेज हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र ने गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कानपुर परिक्षेत्र, बुंदेलखंड में आने वाले दिनों में पारा चार से छह डिग्री तक छलांग लगाने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में लू और तेज होगी।
तापमान बढ़ने के साथ ही मई के महीने में पहली बार सुबह की नमी घटकर 43 प्रतिशत और दोपहर में नमी 20 प्रतिशत हो गई। इससे गर्म हवा के थपेड़े और सख्त हो गए। रविवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रहा है। यह 17 मई के सामान्य औसत से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पर पहुंचा। यह सामान्य औसत से 0.6 डिग्री अधिक है। मई में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान एक साथ सामान्य औसत से पहली बार अधिक हुए हैं। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के अंदर माहौल में सुबह नमी 12 प्रतिशत और दोपहर को आठ प्रतिशत घटी है।
2 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस महीने में 17 मई को दोपहर की नमी सबसे अधिक घटकर 20 प्रतिशत पर आ गई। 2024 में 17 मई को नमी का प्रतिशत 20 रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमानों में क्रमिक बढ़ोत्तरी होगी।
3 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
बीते वर्षों में नौतपा के दौरान गर्मी रही चरम पर
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले वर्षों में नौतपा के दौरान यानी 25 मई से दो जून के बीच में गर्मी चरम पर रही। सीएसए में 29 मई 2024 को 46.8 डिग्री पारा रिकाॅर्ड किया गया। एयरफोर्स स्टेशन केंद्र पर 31 मई 2024 को पारा 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। 2022 में मई के आखिरी हफ्ते में अधिकतम तापमान 46 डिग्री, 2019 में 45.8 डिग्री, 2018 में 45.2 डिग्री, 2017 में 45 डिग्री पार कर गया।
4 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
सुपर अल नीनो गर्मी बढ़ाएगा, बारिश कम
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ष 2026 में सुपर अल नीनो गर्मी बढ़ाएगा। इससे मानसून कमजोर होता है और बारिश कम होती है। इस बार मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। अल नीनो के दौरान प्रशांत महासागर की सतह गर्म हो जाती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय का कहना है कि मई में अल नीनो का असर दिखने लगा है। हवा में नमी घटती है। इससे दोपहर की धूप तीखी हो जाती है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर सूखे जैसी स्थिति हो सकती है।
5 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला
बचाव
– तेज धूुप में बेवजह घर से बाहर न निकलें
– खूब पानी पीकर बाहर निकलें
– पानी साथ रखें, थोड़ी-थोड़ी देर में पीते हैं
– सूती अंगोछा से सिर, चेहरा ढंके रहें
– ठंडी जगह से एकदम बाहर गर्म माहौल में न आएं
– मुंह सूखे, शरीर में जलन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।