उमस बढ़ते ही निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया और तेज हवा के साथ शनिवार को बारिश हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम विभाग की वेधशाला में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक जुलाई के सामान्य औसत से अधिक बारिश हो गई है। जुलाई की सामान्य औसत बारिश 272.3 मिमी है। अब तक 304.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने 27 से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मानसून अभी सुस्त बना हुआ है। जब गर्मी और उमस बढ़ती है तो निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाता है। इससे तेज हवाएं आती हैं। उनके साथ नमी भी बढ़ जाती है।
