संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 02 Jul 2026 02:50 AM IST


Woman beaten up after intruders barged into her home; clothes torn during molestation.



आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के नरीपुरा में महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर पिटाई, छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 29 जून, 2026 को शाम करीब छह बजे बंटी उर्फ वरुण और उसका बेटा भानू निवासी बुद्ध विहार, नरीपुरा पीड़िता के घर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। विरोध करने पर छेड़छाड़ की जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार, फरसा और डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *