{“_id”:”6a29cdc9dce4358c19019e13″,”slug”:”woman-injured-after-getting-caught-in-mill-belt-jhansi-news-c-420-1-eri1001-8064-2026-06-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: चक्की के पट्टे में फंसकर महिला घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरच। कस्बे के रामगंज नहर कोठी निवासी रमेशचंद्र घर में गत दिवस सुबह आठ बजे सोलर आटा की चक्की पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी शांति देवी किसी कार्य के लिए वहां आई। इसी बीच उसकी साड़ी चक्की के पट्टे में फंस जाने से उसके दोनों पैर व एक हाथ सहित शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में उसे झांसी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक बताई है। संवाद
