
उरई रोड आशीर्वाद होटल में रविवार की सुबह 9 बजे के करीब फेरे लेने के बाद दूल्हे का कलेवा चल रहा था तभी प्रेमिका से पहली पत्नी बनी महिला ने पहुंच दूल्हे के साथ मारपीट कर दी और वहां हंगामा खड़ा कर दिया। कस्बे के गोखले नगर निवासी प्रभुदयाल सोहाने के बेटे प्रभाकर गुप्ता की सगाई करीब दो माह पहले जनपद झांसी के थाना बरुआसागर क्षेत्र के ग्राम घमना खुर्द निवासी जयनारायण नगरिया की बेटी ज्योति से तय हुई थी। शादी का मुहूर्त 10 मई का निकला और तय मुहूर्त में लड़की पक्ष अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ कोंच आ गए। 10 मई की रात आशीर्वाद होटल कोंच में प्रभाकर व ज्योति की शादी हंसी- खुशी व शहनाई के बीच हो रही थी।
