Yamuna Expressway Accident One Dead Many Injured in Bus Collision in mathura up news

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मथुरा के थाना राया  क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-110 के समीप देर रात रोडवेज पिंक बस को स्लीपर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 24  से अधिक सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

Trending Videos



Source link