त्योहार पर भीड़ निकली तो यमुना एक्सप्रेस-वे भी हांफ गया। एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल पर दो रिजर्व लेन खोलनीं पड़ गईं। इसके बाद भी दो किमी लंबा जाम लग गया।
{“_id”:”672843d93ff62f4f2a01b986″,”slug”:”yamuna-expressway-gasped-during-the-festival-two-km-long-jam-vehicles-stuck-for-four-hours-2024-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: भाई दूज पर हांफ गया यमुना एक्सप्रेस-वे, दो किमी लंबा लगा जाम…चार घंटे तक फंसे रहे वाहन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम
– फोटो : संवाद
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को भीषण जाम लगा। सैकड़ों गाड़ियां खंदौली टोल प्लाजा और आगे जाम में फंस गईं। शाम 5 से रात 9 बजे तक लोग करीब 2 किमी तक लगे इस जाम में फंसे रहे। टोल प्लाजा पर गाड़ियों की कतारें लग गईं। ऐसे में दो रिजर्व लेन खोली गईं। वहीं एनएच-19 पर भी 5 घंटे तक जाम लगा रहा।
त्योहार मनाकर नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली की लौट रहे लोगों की भीड़ के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार की दोपहर 2 बजे से वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। शाम 4 बजे तक आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली 11 लेनों पर वाहनों की कतार लग गईं। शाम 5 बजे से स्थिति और बिगड़ने लगी।
फास्टैग के बाद भी वाहनों को गुजारने में एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शाम 7 बजे तक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद रिजर्व दो लेनों को खोला गया। लेकिन तब तक वाहनों की कतार लंबी हो चुकी थीं। रात 8 बजे तक करीब 2 किमी तक वाहनों की कतार लग गई थीं। वाहन जहां के तहां फंसे रह गए। ऐसे में पुलिस की मदद भी ली गई। रात 9 बजे के बाद जाम से राहत मिली।
ये भी पढ़ें – Taj Mahal: ताज पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल; सुबह से लगीं रहीं कतारें