मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा सोमवार को अचानक छोटा हो गया। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने और छात्रों की मौत की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बीच में ही समेट लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को अलीगढ़ में रात्रि विश्राम करना था और मंगलवार सुबह हाथरस में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अलीगढ़ से तत्काल लखनऊ लौटने का निर्णय लिया।


मुख्यमंत्री सोमवार शाम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें लखनऊ में हुई घटना की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने समीक्षा बैठक को संक्षिप्त किया और सीधे जनसभा स्थल पहुंच गए। वहां उन्होंने करीब 12 मिनट 46 सेकंड का संबोधन दिया। 

सोमवार को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें