{“_id”:”682af4be09610fa07d0b3549″,”slug”:”young-man-committed-suicide-by-jumping-into-gomti-river-in-lucknow-2025-05-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: गोमती नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दो घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
राजधानी में एक युवक ने गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया है। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है।
आशीष कश्यप फाइल फोटो – फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मौलवी गंज निवासी आशीष कश्यप में सोमवार को गोमती नदी में छलांग लगा दी। आशीष सोमवार दोपहर में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पहुंचे थे। आशीष का शव बरामद कर लिया गया है। आशीष की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशीष फिनिक्स पलासियो माल स्थित एक शोरूम में नौकरी करते थे।
Trending Videos
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक एक युवक के गोमती नदी में कूदने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों को लगाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आशीष का शव बरामद कर लिया गया। आशीष ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में छानबीन की जाएगी।