सीतापुर जिले के लहरपुर के शेखानापुर में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गंभीर रूप से झुलस गई। बृहस्पतिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पेट्रोल-डीजल डालकर जला कर मार देने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

हरगांव के छौछिया निवासी ज्योति पत्नी रोशन लाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 6 जून 2020 को अपनी पुत्री मोहिनी की शादी ग्राम शेखनापुर निवासी सूरज पुत्र रामदीन के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।

आरोप है कि मोहिनी के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिजनों के अनुसार मोहिनी जब भी मायके आती थी तो रो-रोकर ससुराल में होने वाली प्रताड़ना की जानकारी देती थी। आरोप है कि  24 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने मोहिनी के साथ मारपीट की और पेट्रोल-डीजल आदि डालकर आग लगाकर उसे कमरे में बंद कर दिया चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, लेकिन तब तक मोहिनी  झुलस चुकी थी।

मोहिनी को  गंभीर हालत में लखीमपुर खीरी के ओयल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक अक्टूबर को इलाज के दौरान मोहिनी की मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

शुक्रवार सुबह शव के गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सूरज, रामदीन, रामदेवी और अनिल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *