आगरा जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। भीड़ और असुविधा से लोगों को बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब दूसरे और तीसरे तल पर भी पर्चे बनाने (ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर) और दवा वितरण का काम होगा।

इसके अलावा पैथोलॉजी जांच के लिए खून व अन्य नमूने (सैंपल) लेने का केंद्र भी ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ अब दूसरे तल पर भी खोल दिया गया है। पहले से भूतल पर सात पर्चा काउंटर है। इसके बाद भी वहां मरीजों की लंबी कतारें कई लोगों को मायूस होकर लौटने पर मजबूर कर देती थीं। अब नई व्यवस्था से मरीजों को लंबी लाइन और भटकने से छुटकारा मिलेगा।

जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठाैर ने बताया कि प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसी को ध्यान में रखकर काउंटरों और जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब मरीजों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक सुचारू रूप से मिल सकेंगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *