{“_id”:”69fb8fb08aff6a148f049577″,”slug”:”youth-dies-after-being-hit-by-a-train-etawah-news-c-216-1-etw1005-142320-2026-05-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार रात एक युवक की मौत हो गई। वह काम के सिलसिले में अमरावती एक्सप्रेस से इटावा आया था। मृतक की पहचान 36 वर्षीय पंकज कुमार राजपूत के रूप में हुई जो लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का निवासी थे और पेंटर का काम करता थे। भतीजे आशू राजपूत ने बताया कि पंकज करीब 10 बजे इटावा जंक्शन पर उतर रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण वह रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ उतर गए। तभी दूसरी लाइन पर नॉन स्टॉप ट्रेन आ गई। उससे बचने के प्रयास में पंकज अमरावती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
