loader


Youtuber Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज कनेक्शन की जांच शुरू हो गई। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी एकत्र करने में जुट गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि वह क्यों व कैसे आई थी। उसके आने के पीछे की वजह क्या थी।

एक दिन पहले यह बात सामने आई कि वह चार महीने पहले महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आई थी। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन वह महाकुंभ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूमी थी।




Trending Videos

Youtuber Jyoti Malhotra Spy Case UP Connection Under Scanner 42-Minute Video from Sangam Being Investigated

2 of 10

Jyoti Malhotra
– फोटो : facebook @TravelWithJo


सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने उसके इस दौरे के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। यह पता किया जा रहा है कि वह यहां किन लोगों के साथ आई। वह किस तरह दिल्ली से प्रयागराज पहुंची और यहां किन-किन लोगों से मिली। 

 


Youtuber Jyoti Malhotra Spy Case UP Connection Under Scanner 42-Minute Video from Sangam Being Investigated

3 of 10

Jyoti Malhotra
– फोटो : facebook @TravelWithJo


कौन-कौन से स्थान थे, जहां वह गई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां आने के दौरान उसने किसी संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क तो नहीं किया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति एक यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर है, जिसे 16 मई को गिरफ्तार किया गया है।

 


Youtuber Jyoti Malhotra Spy Case UP Connection Under Scanner 42-Minute Video from Sangam Being Investigated

4 of 10

पुलिस की गिरफ्त में ज्योति
– फोटो : Insta @TravelWithJo


42 मिनट के वीडियो की भी जांच

सूत्रों के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज दौरे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उस 42.20 मिनट के वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है, जो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इस वीडियो को उसने दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना होने के साथ ही शूट करना शुरू किया।


Youtuber Jyoti Malhotra Spy Case UP Connection Under Scanner 42-Minute Video from Sangam Being Investigated

5 of 10

jyoti malhotra youtuber
– फोटो : Insta @TravelWithJo


साथ ही संगम में डुबकी व मेला क्षेत्र की विजिट को भी रिकॉर्ड किया। ऐसे में इस वीडियो से पता लगाया जा रहा है कि प्रयागराज पहुंचने के लिए उसने किन माध्यमों का उपयोग किया। यहां आने के बाद उसकी गतिविधियां क्या रहीं और वहां यहां से कब और कैसे वापस गई।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *