{“_id”:”6ae839b098f7bf301d0369b3″,”slug”:”three-killed-of-a-family-as-truck-hits-motorcycle-in-lakhimpur-kheri-2026-11-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दर्दनाक हादसा: लखीमपुर खीरी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा और बुआ की मौत, पिता गंभीर घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतकों के परिजन को संभालते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में शिवाला तिराहे के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मौरंग लदे ट्रक से बाइक को टक्कर लग गई। इस हादसे में दो वर्षीय मासूम समेत उसकी मां और बुआ की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

