पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में एक विकेट से एतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्रशंसक खुशी से झूम उठे। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले क्रिकेटर मनल चाैहान के घर पर जश्न मनाया गया। आतिशबाजी की गई। मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
मनल चाैहान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में मोहित उल्वा के साथ जीत के नायक बने। एक ओर मनल ने मुश्किल परिस्थिति में आक्रामक बल्लेबाजी कर जीत की उम्मीद जगाई, तो दूसरी ओर मोहित उल्वा ने आखिरी समय तक खुद पर भरोसा बनाए रखते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बना दिया।
#WATCH | Mainpuri, Uttar Pradesh: Celebrations broke out at India U-19 cricketer Manal Chauhan’s residence in Nagla Jula village following India’s victory over Pakistan in the ACC Men’s U-19 Asia Cup 2026 final. His uncle says, “It is a matter of immense joy. He has swelled our chests with pride. He was dedicated to cricket since childhood and worked very hard… Today he has helped India win, and everyone in my village and district is overjoyed.”
— ANI (@ANI) November 14, 2026 “>http://

— ANI (@ANI) November 14, 2026
भारतीय टीम की जीत के बाद मनल के गांव नगला जुला स्थित घर पर जश्न मनाया गया। मनल के चाचा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। उसने हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वह बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित था और उसने बहुत कड़ी मेहनत की है… आज उसने भारत को जीत दिलाने में मदद की। गांव तथा जिले के सभी लोग बहुत खुश हैं।
मनल चौहान की दादी आशा चौहान ने कहा कि यह सभी के लिए, पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन है। हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं, बहुत अच्छा लग रहा है और बहुत ज्यादा खुशी है।
पिता सुदीप चौहान ने कहा कि हम बहुत लंबे समय से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे। उसे हर मैच में खेलने का मौका भी नहीं मिल रहा था। आज उसे मौका मिला और ईश्वर की कृपा तथा बड़ों के आशीर्वाद से उसने खुद को साबित कर दिखाया। आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, इतना गर्व कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं बस यही चाहता हूं कि वह अच्छा प्रदर्शन करे, भारतीय टीम के लिए और भी बेहतर खेले, सीनियर भारतीय टीम तक पहुंचे और भारत के लिए खेले।