लखनऊ शहर में रविवार को छठ पूजा के कई आयोजन होंगे। इसके मद्देनजर रविवार को दोपहर 12 बजे से रात 12.00 बजे तक और सोमवार को रात तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

हजरतगंज में ट्रैफिक व्यवस्था

– चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा।

– सिकंदरबाग चौराहे से महानगर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात संकल्प वाटिका कटिंग से चिरैयाझील तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।

– 1090 चौराहे से पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुंठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात, रोडवेज बसे व सिटी बसे लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेंगी।

– कैसरबाग बस अड्डा से चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से 1090 चौराहा की ओर रोडवेज बसे नहीं जा सकेंगी।

– समतामूलक चौराहे से बैकुंठधाम तिराहा, लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ रोडवेज, सिटी बसे और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

महानगर में ट्रैफिक व्यवस्था

– नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

– इक्का तांगा स्टैंड से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

– आईटी चौराहे से हनुमान सेतु मंदिर, सुभाष चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

– नया पक्का पुल से सामान्य यातायात बंधा मार्ग होते हुए बैरल नंबर- 2 की तरफ नहीं जा सकेगा।

– खदरा व फैजुल्लागंज से सामान्य यातायात नया पक्कापुल की तरफ नहीं जा सकेगा।

– नदवा बंधा यू-टर्न व हनुमान सेतु मंदिर चौराहा से सामान्य यातायात डालीगंज इक्का तांगा चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।



Source link

अभी अभी की खबरें