पति को छोड़कर आठ वर्षीय बेटे के साथ विवाहिता प्रेमी के घर पहुंच गई। विवाहिता प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। मामले को लेकर गांव में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की अफवाहें फैलने लगी हैं। पति की तहरीर पर पुलिस रविवार को पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव में उस समय हलचल मच गई जब एक विवाहिता आठ वर्षीय बेटे के साथ कथित प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे विवाह करने की जिद करने लगी।




बताया जाता है कि महिला पति का घर छोड़कर आई है। चर्चा है कि विवाह के लिए बच्चे का धर्म परिवर्तन कराने की बात उठी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। पति ने महिला के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। थाने में पति महिला की मान-मनौव्वल में लगा रहा लेकिन महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें