{“_id”:”6af48117b519182e18066d15″,”slug”:”applied-tilak-to-brother-via-video-call-on-bhai-dooj-in-agra-2026-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अटूट प्रेम: दूरियां भी नहीं रोक सकीं भाईदूज की खुशियां, वीडियो कॉल पर बहनों ने किया भाइयों को तिलक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भैया दूज पर भाई का तिलक करती बहन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक दिखाई दी। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। गोला और मिठाई खिलाकर भाई दूज की परंपरा निभाई गई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपने स्नेह दिखाया।
पर्व पर उन बहनों ने भी परंपरा निभाने का तरीका खोज लिया, जिनके भाई किसी कारणवश घर नहीं पहुंच सके। ऐसी बहनों ने वीडियो कॉल के जरिये भाइयों को तिलक किया और ऑनलाइन ही भाई दूज मनाई। स्क्रीन के उस पार से मिले आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने दूरी के बावजूद त्योहार की खुशियां बरकरार रखीं।
सुबह से देर रात तक बाजारों में त्योहार की रौनक बनी रही। गोला, मिठाई और उपहारों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वहीं दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों के घर पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। दिनभर कोई बहन भाई के घर पहुंचने की जल्दी में थी तो किसी को भाई के आने का इंतजार था। घरों में तिलक, मिठाई और उपहारों के साथ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास घुलती रही।

