कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर तमंचे से धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने कोर्ट के आदेश पर जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जेठ की पत्नी की भी करीब एक वर्ष पहले मौत हो गई थी।
इसके बाद जेठ उस पर साथ रहने का दबाव बनाने लगे। 27 अप्रैल की रात वह घर के बरामदे में सो रही थी, तभी जेठ तमंचा लेकर पहुंचा और उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डंडे से मारपीट की और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी।
