अमेठी में विलय के बाद दूरी हुई अधिक... तो एक तिहाई बच्चे ही पहुंच रहे स्कूल

अमेठी में बाजार शुकुल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, पूरे गंगा अहिर का पूरे उदनी विद्यालय में विलय कर दिया गया। यह निर्णय बच्चों के लिए मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। डेढ़ किमी दूर नए विद्यालय तक पहुंचना नौनिहालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

गांव के जिन 24 बच्चों का नामांकन अब पूरे उदनी विद्यालय में है, उनमें से केवल सात ही नियमित स्कूल जा पा रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि रास्ते में तालाब और नाला होने से छोटे बच्चों को रोज स्कूल भेजना जोखिम भरा है। विद्यालय से दूरी और असुरक्षित रास्ते ने बच्चों की पढ़ाई पर विराम लगा दिया है।

गांववालों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने विलय का निर्णय लेने से पहले जमीनी हकीकत नहीं परखी। बच्चों की उपस्थिति घटने से अभिभावकों में भी नाराजगी है। कई परिवारों ने विद्यालय को दोाबरा शुरू करने या बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

पूरे उदनी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गांव में जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद किया गया। सभी ने रास्ते की समस्या और दूरी को ही प्रमुख कारण बताया है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी बच्चे स्कूल आएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *