{“_id”:”6b0c0c457e38597c5b0c6f4e”,”slug”:”ayodhya-tilakharu-delegation-bringing-ceremonial-gifts-for-lord-ram-arrive-in-ayodhya-from-janakpurdham-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अयोध्या: जनकपुरधाम से अयोध्या पहुंचे श्रीराम के तिलकहारू, हुआ तिलकोत्सव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अयोध्या में तिलकोत्सव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
जनकपुरधाम, नेपाल से श्रीसीताराम विवाह का तिलक लेकर तिलकहारू रविवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां विश्व हिंदू परिषद नेपाल, धनुषा की ओर से तिलकोत्सव का आयोजन किया गया।
जानकी मंदिर जनकपुरधाम और जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक चढ़ाया।
ये भी पढ़ें – परिसीमन विधेयक: सीटों के बढ़ने से और बढ़ जाएगा यूपी का सियासी कद, 604 विधानसभा तो 120 हो जाएंगी लोकसभा सीटें
ये भी पढ़ें – यूपी कांग्रेस में घमासान: सांसद राकेश राठौर ने खोला मोर्चा, बोले- प्रदेश प्रभारी ने चौपट कर दिया पूरा संगठन
जनकपुर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव की परंपरा निभाते हुए उत्साहित नजर आए। आयोजन में अयोध्या और जनकपुर के महापौर संत और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
सरयू-कमला एक्सप्रेस की पहली यात्रा से दर्ज हुआ नया अध्याय
अयोध्या और जनकपुर के बीच सदियों से चले आ रहे राम-जानकी के पारिवारिक रिश्ते रविवार को रेल लाइनों पर एक नए इतिहास के साक्षी बने। जनकपुर धाम से सरयू-कमला एक्सप्रेस की पहली यात्रा ही रामलला के तिलक के नाम रही। आम श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई इस रेल सेवा की पहली यात्रा में ही माता सीता के मायके से रामलला के लिए तिलक और नेग लेकर तिलकहरू अयोध्या पहुंचे। इस तरह ट्रेन की पहली यात्रा के साथ ही राम-जानकी विवाहोत्सव की परंपरा का एक नया अध्याय जुड़ गया।
जनकपुर से रवाना होकर सरयू-कमला एक्सप्रेस जब अयोध्या पहुंची तो उसका महत्व महज एक रेलगाड़ी के आगमन तक सीमित नहीं रहा। इसमें सवार तिलकहरू अपने साथ जनकपुर की परंपरा, आस्था और रिश्तों की सौगात लेकर आए थे। अयोध्या में उनका स्वागत भी उसी पारिवारिक भाव से किया गया, जिस भाव से किसी बेटी के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचते हैं। इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि आम श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई रेल सेवा की पहली यात्रा ही धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक बन गई। एक ओर जनकपुर से रामलला के तिलक की परंपरा आगे बढ़ी तो दूसरी ओर दोनों धार्मिक नगरों के बीच सीधा रेल संपर्क श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा लेकर आया।
