9वीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक 28 साल के युवक का शव मिला। वह शनिवार रात अपने दोस्त के फ्लैट में पार्टी में शामिल होने आया था।
.
सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक की लाश को परिसर में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से की। पता चला कि उसका नाम विक्टर उर्फ मिक्की (28) है।
उसके बाद परिजनों को जानकारी दी। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने फ्लैट में मौजूद दोस्तों से पूछताछ की है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका है कि युवक बालकनी से गिरा हो, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
